खेल की खबरें | एटीपी फाइनल्स: ज्वेरेव ने फिर जोकोविच को ट्राफी जीतने से रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब ज्वेरेव का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में दूसरी रैंकिंग के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा।
अब ज्वेरेव का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में दूसरी रैंकिंग के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा।
तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में भी ज्वेरेव ने शीर्ष रैंकिंग के जोकोविच को हराया था।
ज्वेरेव ने जीत के बाद कहा, ‘‘हर बार जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह बहुत ही उच्च स्तर का मुकाबला होता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम पांच बार एक दूसरे से खेले हैं। हर बार हम कई घंटों तक खेले हैं। ’’
इस नतीजे का मतलब है कि जोकोविच शीर्ष आठ खिलाड़ियों के सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के रिकार्ड छह खिताब की बराबरी नहीं कर सकेंगे। कम से कम इस साल तो नहीं।
जोकोविच 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी पर हैं। ज्वेरेव ने जोकोविच के बारे में कहा, ‘‘वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि लोग कभी कभार इसे भूल जाते हैं। ’’
अमेरिकी ओपन के चैम्पियन मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में पहली बार क्वालीफाई करने वाले कैस्पर रूड को 6-4, 6-2 से हराया था।
मेदवेदेव ने ज्वेरेव के खिलाफ पिछली पांच भिड़ंत में जीत हासिल की है।
युगल स्पर्धा के फाइनल में राजीव राम और जो सालिसबरी का सामना पिएरे ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस महूत की जोड़ी से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

