खेल की खबरें | प्रायश्चित्त कर चुके स्मिथ, मिलनी चाहिये कप्तानी : मार्क वॉ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि गेंद से छेड़खानी प्रकरण में अपनी भूमिका के लिये स्टीव स्मिथ प्रायश्चित्त कर चुके हैं और टिम पेन के संन्यास के बाद उन्हें आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी फिर मिलनी चाहिये ।

मेलबर्न, 15 दिसंबर पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि गेंद से छेड़खानी प्रकरण में अपनी भूमिका के लिये स्टीव स्मिथ प्रायश्चित्त कर चुके हैं और टिम पेन के संन्यास के बाद उन्हें आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी फिर मिलनी चाहिये ।

स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था । उन पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा था ।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले बहस चल रही है कि स्मिथ को फिर कप्तानी सौंपी जाये या नहीं । आरोन फिंच के चोटिल होने पर दूसरे टी20 मैच में मैथ्यू वेड को कप्तान बनाया गया था ।

वॉ ने फॉक्स स्पोटर्स के ‘हैवी रोलर पॉडकास्ट’ में कहा ,‘‘ मैं स्मिथ को कप्तान बनाता । वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और टीम में हमेशा चुना जायेगा । वह कई साल आस्ट्रेलिया का कप्तान रह चुका है और उसे क्रिकेट की काफी समझ है ।’’

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

स्मिथ 2015 से 2018 के बीच 34 टेस्ट, 51 वनडे और आठ टी20 मैचों में आस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके हैं ।

वॉ ने कहा ,‘‘ मैं जानता हूं कि कई लोग कहेंगे कि उसे ही दोबारा कप्तान क्यो बनाया जाये । लेकिन मुझे लगता है कि वह अपनी गलती का काफी प्रायश्चित्त कर चुका है । वह अच्छा कप्तान रहा है और दोबारा बनना चाहिये ।’’

वहीं शेन वॉर्न का मानना है कि स्मिथ की कप्तानी के दिन लद गए और अब उसे बल्लेबाजी पर ही फोकस करना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उसे कप्तान नहीं बनाऊंगा । उसका समय बीत चुका । मैं किसी और को कप्तान बनाना चाहूंगा । स्मिथ को पूरा फोकस बल्लेबाजी पर करना चाहिये । इसका दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी मसले से कोई सरोकार नहीं है । मेरा मानना है कि अब किसी और को कप्तान बनाने का समय है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now