जरुरी जानकारी | एटलस ग्रुप के चेयरमैन रामचंद्रन का दुबई में निधन, विजयन ने जताया शोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एटलस ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रवासी भारतीय कारोबारी एम एम रामचंद्रन का रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।
तिरुवनंतपुरम, तीन अक्टूबर एटलस ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रवासी भारतीय कारोबारी एम एम रामचंद्रन का रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन समेत कई अन्य नेताओं ने ‘एटलस’ रामचंद्रन के नाम से लोकप्रिय एम एम रामचंद्रन के निधन पर गहरा शोक जताया है।
रामचंद्रन 80 वर्ष के थे और वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। वह अपने बंद हो चुके आभूषण कारोबार को फिर खड़ा करने की योजना बना रहे थे।
उन्हें 92 लाख डॉलर के दो बाउंस चेक की बकाया राशि का निपटान करने में विफल रहने के बाद वर्ष 2015 से 2018 तक दुबई में जेल जाना पड़ा था। इसके बाद उनका कारोबार लगभग चौपट हो गया था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि वह एक विनम्र और निर्दोष व्यक्ति थे, जिनके साथ विश्वासघात किया गया और इसी के कारण उनका पतन हुआ।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि दुबई में रहने के बावजूद रामचंद्रन भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में थे और गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
केरल के त्रिसूर जिले में 1942 में जन्मे रामचंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत एक बैंक कर्मचारी के तौर पर की थी और फिर उन्होंने आभूषण के कारोबार में कदम रखा। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण करने के अलावा अभिनय में भी हाथ आजमाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)