एजेंसी न्यूज

आतिशी ने ED से की BJP के खिलाफ ‘धनशोधन मामलों’ में की गई कार्रवाई के खुलासे की मांग

निर्वाचन आयोग का नोटिस मिलने के एक दिन बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा कि वह इस बात का खुलासा करे कि उसने कथित धनशोधन के मामलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की है.

आतिशी ने ED से की BJP के खिलाफ ‘धनशोधन मामलों’ में की गई कार्रवाई के खुलासे की मांग

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल : निर्वाचन आयोग का नोटिस मिलने के एक दिन बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा कि वह इस बात का खुलासा करे कि उसने कथित धनशोधन के मामलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की है. आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.

आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने उसे पार्टी में शामिल होने अथवा एक माह के भीतर ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने को कहा है, इसके बाद आयोग ने आतिशी को नोटिस जारी किया. मंत्री ने कहा, ‘‘महज शक के आधार पर ईडी ने आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और यहां तक की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया. इनके खिलाफ धन के लेन-देन का कोई सबूत नहीं मिला.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईडी ने भाजपा नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, जहां जांच एजेंसी धन के लेन-देन को साबित करने में सक्षम है.’’ यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

आप ने पिछले महीने ईडी से कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करे. पार्टी ने आरोप लगाया था कि कथित आबकारी नीति घोटाले के एक आरोपी से भाजपा को चुनावी बॉण्ड के माध्यम से करोड़ों रुपये मिले हैं.’’ आतिशी ने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए अन्य केंद्रीय एजेंसियों की तरह निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल करने का भाजपा पर आरोप लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).