एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

रायपुर, छह अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबल के जवान तेलंगाना के ‘ग्रे हाउंड’ के साथ दोनों राज्यों के सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 05:30 बजे जब सुरक्षाबल के जवान अभियान पर थे तब डोलीगुट्टा गांव के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां तीन नक्सलियों का शव, एक एलएमजी, एक एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया था।

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).