जरुरी जानकारी | एटीएफ के दाम 16 फीसदी बढ़े, देशभर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बृहस्पतिवार को 16 फीसदी की वृद्धि की गई जो अब तक की गई सर्वाधिक वृद्धि है। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

नयी दिल्ली, 16 जून अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बृहस्पतिवार को 16 फीसदी की वृद्धि की गई जो अब तक की गई सर्वाधिक वृद्धि है। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ के दाम 19,757.13 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 16.26 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.2 प्रति लीटर) पर पहुंच गए हैं।

इस महीने की शुरुआत में एटीएफ की कीमत में 1.3 प्रतिशत (1,563.97 रुपये प्रति किलोलीटर) की मामूली कटौती की गई थी लेकिन अब जो वृद्धि की गई है उससे एटीएफ के दाम देशभर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर की गई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड बृहस्पतिवार को 119.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जो लगभग एक दशक का सर्वोच्च स्तर है।

विमान ईंधन में वृद्धि के कारण विमानन कंपनियों की परिचालन लागत भी बढ़ जाएगी क्योंकि किसी भी एयरलाइन की परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 फीसदी तक होती है।

एटीएफ में एक जून को की गई कटौती से पहले इस वर्ष इसमें 10 बार वृद्धि की गई थी।

अब मुंबई में एटीएफ के दाम 1,40,092.74 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,46,322.23 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,46,215.85 रुपये प्रति किलोलीटर हैं।

पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और ये क्रमश: 96.72 रुपये प्रतिलीटर और 89.62 रुपये प्रतिलीटर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\