खेल की खबरें | अतनु दास ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन तीरंदाज अतनु दास ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को पीछे छोड़ा।

अहमदाबाद, छह अक्टूबर ओलंपियन तीरंदाज अतनु दास ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को पीछे छोड़ा।

तोक्यो में मिली निराशा के बाद अतनु छुट्टियों पर चले गये और पत्नी दीपिका कुमारी से परिवार बढ़ाने के बारे में बात की ताकि जीवन में तीरंदाजी से इतर भी बाते हों।

पश्चिम बंगाल के इस तीरंदाज ने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया जिसका फायदा उन्हें यहां मिला। उन्होंने फाइनल में सेना के गुरचरण बेसरा को 6-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

हरियाणा ने बाकी स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले और रिकर्व स्पर्धा में दबदबा बनाया जिसमें पुरूष और महिला टीम, महिला व्यक्तिगत और मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्थान शामिल रहा।

हरियाणा की महिला टीम ने शूटआउट में झारखंड को हराया जबकि पुरूष टीम को फाइनल में सेना से वॉकओवर मिला।

संगीता ने झारखंड की अनिष्का कुमारी सिंह को व्यक्तिगत फाइनल में हराकर रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक से खाता खोला।

आकाश और भजन कौर की मिश्रित युगल जोड़ी ने फिर महाराष्ट्र के गौरव लांबे और चारूता कमालापुर की जोड़ी को शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस