होशियारपुर, 30 नवंबर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति की मौजूदा गति से भारत 2047 से पहले ही 'विकसित' बन सकता है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश यहां अजरम गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन बृहस्पतिवार को यहां पहुंची।
उन्होंने इस यात्रा के साथ लोगों के "मजबूत संबंधों" को रेखांकित किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) अभी होशियारपुर समेत पंजाब के विभिन्न जिलों से गुजर रही है।
उन्होंने कहा कि वैन लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही है और इससे पात्र व्यक्ति अपने दरवाजे पर विभिन्न लाभ उठा सकते हैं।
प्रकाश ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निरंतर प्रयास रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
बाद में उन्होंने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की महिला लाभार्थियों में से एक ने इस योजना के तहत वित्तीय मदद से अपना घर बनाने पर खुशी जतायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY