विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम तीन लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
उन्होंने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइल और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की जिसके कारण गिरे जलते हुए मलबे से कई जिलों में आग लगने की घटनाएं हुईं।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने निवासियों से किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने का आग्रह किया।
तकाचेंको ने ‘टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी होगी- सुरक्षित रहें।’’
प्राधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान होने की सूचना दी है और बचावकर्मी कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दमित्रो ब्रायजिन्स्की ने बताया उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में शाहेद ड्रोन में एक अपार्टमेंट की इमारत के पास विस्फोट हुआ जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइल से विस्फोट के मामले भी सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

