एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिणी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश के सैनिकों के, प्रारंभिक जवाबी कार्रवाई में थोड़ी सफलता पाने के बाद से रूस ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

विदेश की खबरें | दक्षिणी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश के सैनिकों के, प्रारंभिक जवाबी कार्रवाई में थोड़ी सफलता पाने के बाद से रूस ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

पूर्व में दोनेत्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको ने संदेश एप ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि क्रामतोरस्क और कोन्स्तेंतिनोव्का शहरों में गोलाबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सात मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ओदेसा के क्षेत्रीय प्रशासन ने फेसबुक पर बताया कि काला सागर से किए गए हमलों में समुद्र से दागी गई चार कलिब्र क्रूज मिसाइलें शामिल थीं, जिनमें से तीन को हवाई सुरक्षा प्रणाली द्वारा बीच में ही रोक दिया गया।

क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, ओदेसा पर हुए हमले में खाद्य सामग्री के एक गोदाम के तीन कर्मचारी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। बचाव कर्मी अब भी मलबे के नीचे बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। आसपास के मकानों में रहने वाले पांच लोग और एक सुरक्षा कर्मी भी हमले में घायल हो गया।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता एंद्री कोवालोव ने बताया कि रूसी सेना ने यूक्रेन पर मिसाइल और हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओदेसा क्षेत्र के अलावा खारकीव, दोनेत्स्क, किरोवोह्राद में हमले में किए गए। इनमें केएच-22 क्रूज मिसाइल, समुद्र से दागी गई कलिब्र क्रूज मिसाइल और ईरान निर्मित शहीद ड्रोन शामिल हैं। इनमें से नौ को मार गिराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).