कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में कम से कम नौ की मौत, 13 घायल
तुमकुरू में कलमबेल्ला के पास बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
तुमकुरू (कर्नाटक), 25 अगस्त : तुमकुरू में कलमबेल्ला के पास बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक टेम्पो और लॉरी में टक्कर हो जाने से यह हादसा हुआ.
सूत्रों के अनुसार, ऐसा बताया गया है कि हादसे में मारे गए लोग रायचूर जिले के विभिन्न भागों से आए दिहाड़ी मजदूर थे और बेंगलुरु जा रहे थे. उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. सूत्रों ने बताया कि टेम्पो में लगभग 24 यात्री थे और उसमें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था. यह भी पढ़ें : बैठक से पहले ‘आप’ के करीब एक दर्जन विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा : सूत्र
उन्होंने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. राज्य के गृह मंत्री एवं तुमकुरू जिले के प्रभारी अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

