एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका के सेंट लुइस में आए बवंडर और भीषण तूफान के कारण कम से कम चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

विदेश की खबरें | अमेरिका के सेंट लुइस में आए बवंडर और भीषण तूफान के कारण कम से कम चार लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कम से कम चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की।

स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह वाकई विनाशकारी है।’’ उन्होंने कहा कि शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।

‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने संकेत दिया कि सेंट लुइस क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच एक बवंडर आया।

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को अप्पालाचिया समेत कई जगह बवंडर, ओलावृष्टि और भीषण तूफान की आशंका है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को इलिनोइस के मैरियन के आसपास दुर्लभ बवंडर आपातकाल की चेतावनी दी और कहा कि बवंडर की पुष्टि हो गई है और यह जानलेवा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).