एजेंसी न्यूज

Maharashtra: नवी मुंबई में एक गोदाम में लगी आग, बीएमडब्ल्यू की कम से कम 40 कार खाक

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में एक शोरूम में भीषण आग लगने से बीएमडब्ल्यू की कम से कम 40 कार खाक हो गईं.

Maharashtra: नवी मुंबई में एक गोदाम में लगी आग, बीएमडब्ल्यू की कम से कम 40 कार खाक
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे (महाराष्ट्र), 8 दिसंबर : महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में एक शोरूम में भीषण आग लगने से बीएमडब्ल्यू की कम से कम 40 कार खाक हो गईं. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है.

एमआईडीसी दमकल सेवा के प्रमुख दमकल अधिकारी आरबी पाटिल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बीएमडब्ल्यू के शोरूम में आग लग गई, जिससे वहां खड़ी कई कार खाक हो गईं. यह भी पढ़ें : Sex Trafficking Case: महिला ने 14 वर्ष की उम्र में उत्पीड़न का लगाया आरोप

उन्होंने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था और आग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे काबू पाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).