विदेश की खबरें | गाजा पट्टी में इजराइली हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने हमले को तेज करने के लिए फलस्तीनी क्षेत्र में और अधिक सैनिक भेजे हैं।
इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने हमले को तेज करने के लिए फलस्तीनी क्षेत्र में और अधिक सैनिक भेजे हैं।
अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजराइली सेना के हवाई हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए, जिनमें से कुछ एक ही परिवार के थे। हमलों के कई घंटे बाद भी लोग मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए थे।
यह हमला इजराइल द्वारा कई दिनों से किए जा रहे हमलों के बाद हुआ है, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने हमास पर अपने बंधकों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से अपना सैन्य अभियान तेज कर दिया है।
इजराइल ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करने के लिए उत्तरी गाजा में जमीनी गतिविधि शुरू कर दी है।
इजराइल की सेना ने अपेक्षित जमीनी कार्रवाई से पहले उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों के लिए व्यापक निकासी आदेश जारी किए थे।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने कहा कि पिछले महीने इजराइल द्वारा हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त करने के बाद से लगभग 2,80,000 फलस्तीनी नागरिक विस्थापित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

