विदेश की खबरें | नाइजीरिया में एक अवैध रिफाइनरी में हुए विस्फोट में कम से कम 12 की मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय निवासियों ने हालांकि बताया कि घंटों तक लगी आग में मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय निवासियों ने हालांकि बताया कि घंटों तक लगी आग में मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है।

पुलिस के प्रवक्ता ग्रेस इरिंगे-कोको ने बताया कि देश के एमुहा परिषद क्षेत्र में अवैध रिफाइनरी संचालकों द्वारा तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया, “हम जानते हैं कि पाइपलाइन में छेद करने की (बंकरिंग) गतिविधियों के कारण विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकारी हताहतों की संख्या और घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि घंटों तक लगी आग में दर्जनों लोगों की मौत हो गई और मृतकों में ज्यादातर युवा शामिल हैं।

‘यूथ्स एंड एनवायरन्मेंटल एडवोकेसी सेंटर’ के कार्यकारी निदेशक फाइनफेस डुमनामेन ने बताया कि कच्चे तेल के गैलनों से लदी एक बस में निकास पाइप से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट हुआ।

डुमनामेन ने बताया, “लगभग पांच वाहनों में सवार सभी लोग जल गए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now