उत्तरी नाइजीरिया में लुटेरों और डाकुओं का आतंक, कम से कम 100 ग्रामीणों का किया अपहरण
प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया. करीब दो सप्ताह पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था.

घटना के पीछे नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है. अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए
दूरदराज के गांवों में सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्टिंगो ने कहा, ''आस-पास के इलाकों में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है.'' उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गिरफ्तारियां न के बराबर होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).