विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कराची, 19 मार्च पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था।
जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान में आए भूकंप से राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबादीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं।
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके पाकिस्तान-ईरान सीमा क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बलूचिस्तान के किसी भी क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। अतीत में बलूचिस्तान प्रांत कई बार अधिक तीव्रता वाले भूकंप की विभीषिका का सामना कर चुका है। इसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मृत्यु हुई, कई घायल हुए और इमारतों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
बलूचिस्तान के हरनाई क्षेत्र में अक्टूबर 2021 में अधिक तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी और 300 अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, दूरदराज के इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।
बलूचिस्तान में सितंबर 2013 में कई इलाकों में 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम 348 लोगों की मौत हो गई और अवारन तथा केच जिलों में 3,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं, इसमें 21,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अवारान जिले और अन्य क्षेत्रों में ठीक दो दिन बाद 6.8 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया। जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल भी हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

