विदेश की खबरें | इजराइल नियंत्रित गोलन हाइट्स पर रॉकेट हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह रॉकेट हमला दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्ला समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने के कुछ घंटों के बाद हुआ।
यह रॉकेट हमला दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्ला समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने के कुछ घंटों के बाद हुआ।
यह हमला, पिछले साल अक्टूबर में इजराइल और हिजबुल्ला समूह के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से किसी इजराइली क्षेत्र पर किया गया सबसे घातक हमला है, जिससे क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह जल्द से जल्द अमेरिका से स्वदेश लौट रहे हैं।
हिजबुल्ला ने कहा कि उसने लेबनान के एक गांव पर इजराइली हमले के जवाब में गोलान हाइट्स स्थित एक सैन्य अड्डे पर हमला किया।
इसके पहले लेबनानी आतंकवादी समूह के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के तीन सदस्य मारे गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

