विदेश की खबरें | आईफा में सलमान ने शाहरुख के लिए कहा- हमारा ‘पठान’ और ‘जवान’ तैयार है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान शनिवार को आईफा अवार्ड्स के 22वें संस्करण में अपने अभिनेता दोस्त शाहरुख खान की फिल्मों का प्रचार करते नजर आए। शाहरुख खान पांच साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

अबू धाबी, पांच जून अभिनेता सलमान खान शनिवार को आईफा अवार्ड्स के 22वें संस्करण में अपने अभिनेता दोस्त शाहरुख खान की फिल्मों का प्रचार करते नजर आए। शाहरुख खान पांच साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

शाहरुख वर्ष 2018 में आनंद एल रॉय की ‘जीरो’ में नजर आए थे। पांच वर्ष बाद वह फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में दिखाई देंगे।

अबू धाबी के यस द्वीप में एतिहाद एरिना में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान, कार्यक्रम के मेजबान रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने दर्शकों में बैठे मशहूर हस्तियों से एक सवाल पूछा - ‘‘सलमान के पीछे कौन है?’’

सलमान भी दोनों के साथ समारोह की मेजबानी कर रहे थे।

सवाल के जवाब में अभिनेत्री कृति सैनन ने ‘‘दर्शक’’ कहा, जबकि गायक यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा ने ‘‘परियां’’ कहा। इस पर दर्शकों के बीच बैठे सलमान ने कहा, ‘‘मेरे पीछे सिर्फ एक आदमी है और वो है शाहरुख खान’’।

अभिनेता ने अपनी बात का मतलब समझाते हुए कहा कि शाहरुख के बंगले मन्नत की दीवार बांद्रा में उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी के ठीक पीछे है। सलमान ने शाहरुख की आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारा ‘पठान’, हमारा ‘जवान’ तैयार है।’’

यश राज फिल्म्स के सहयोग से बनी शाहरुख की ‘पठान’ का निर्देशन ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं और यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

‘जवान’ दो जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन फिल्मों के अलावा, शाहरुख राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू हैं और यह फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख और सलमान दोनों एक-दूसरे की फिल्मों ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\