विदेश की खबरें | ईरान में अधिकारियों ने माना, 50 स्कूलों में छात्राओं को कथित तौर पर ज़हर देने की कोशिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ज़हर देने की घटना ने अभिभावकों में दहशत को बढ़ा दिया है, क्योंकि देश कई महीनों से अशांति से जूझ रहा है। हालांकि ज़हर देने की घटना में अबतक किसी की भी हालत गंभीर नहीं हुई है और न ही किसी की मौत होने की खबर है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ज़हर देने की घटना ने अभिभावकों में दहशत को बढ़ा दिया है, क्योंकि देश कई महीनों से अशांति से जूझ रहा है। हालांकि ज़हर देने की घटना में अबतक किसी की भी हालत गंभीर नहीं हुई है और न ही किसी की मौत होने की खबर है।

यह भी साफ नहीं है कि इस तरह की घटना के लिए कौन ज़िम्मेदार है। ज़हर देने की घटनाओं की शुरुआत पवित्र शहर कोम में नवंबर में हुई थी।

खबरों के मुताबिक, ईरान के 30 में से 21 प्रांतों में संदिग्ध मामले मिले हैं और तकरीबन सभी घटनाएं बालिका विद्यालयों की हैं।

ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद 40 साल से ज्यादा वक्त से कभी भी लड़कियों की शिक्षा को चुनौती नहीं दी गई है। ईरान ने पड़ोसी अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत से महिलाओं को स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने की इजाज़त देने की मांग की है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के मुताबिक, ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने शनिवार को कहा कि जांचकर्ताओं ने छानबीन के दौरान संदिग्ध नमूने इकट्ठा किए हैं।

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने रविवार को कैबिनेट से कहा कि ज़हर देने के मामले पर तह तक जाने और उसे सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की ओर से एक रिपोर्ट पढ़ने के बाद यह टिपप्णी की।

उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैलाने के लिए इन कथित हमलों को “इंसानियत के खिलाफ जुर्म” बताया।

वाहिदी ने कहा कि ज़हर की संदिग्ध घटनाओं से कम से कम 52 स्कूल प्रभावित हुए हैं। ईरान की मीडिया ने स्कूलों की संख्या 60 बताई है। कम से कम एक बाल विद्यालय भी प्रभावित हुआ है।

कई ईरानी पत्रकारों ने ‘फिदायीन विलायत’ नाम के एक समूह के बयान का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि लड़कियों की शिक्षा को “ प्रतिबंधित माना जाता है” और धमकी दी है कि अगर लड़कियों के स्कूल खुले रहेंगे तो पूरे ईरान में लड़कियों को ज़हर दिया जाएगा।

ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें ‘फिदायीन विलायत’ नाम के समूह के बारे में जानकारी नहीं है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड