Premier League: लीवरपूल को ड्रॉ पर रोककर एस्टन विला चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब, डुरेन ने दागे दो गोल

एस्टन विला की टीम अगर जीत दर्ज करती तो उसका इंग्लिश प्रीमियर लीग में शीर्ष चार में रहते हुए 1983 के बाद पहली बार यूरोपीय कप के लिए क्वालीफाई करना तय हो जाता.

Aston Villa (Photo Credit: @AVFCOfficial)

एस्टन विला की टीम अगर जीत दर्ज करती तो उसका इंग्लिश प्रीमियर लीग में शीर्ष चार में रहते हुए 1983 के बाद पहली बार यूरोपीय कप के लिए क्वालीफाई करना तय हो जाता.

एस्टन विला की टीम दूसरे ही मिनट में पिछड़ गई जब गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने आत्मघाती गोल दागा. योरी टिलेमैन्स ने जल्द ही स्कोर 1-1 कर दिया. यह भी पढ़ें: अल-हिलाल स्टार नेमार जूनियर ने समुद्र तट पर दिखाया अपना फुटबॉल कौशल, वीडियो हुआ वायरल

लीवरपूल ने हालांकि कोडी गेप्को और जेरेल क्वानशा के गोल से 3-1 की बढ़त बनाई.

लीवरपूल की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन 79वें मिनट में मैदान पर उतरे डुरेन ने 85वें और 88वें मिनट में गोल दागकर एस्टन विला के लिए एक अंक सुनिश्चित किया.

एस्टन विला की टीम अभी पांचवें स्थान पर चल रहे टोटेनहैम से पांच अंक आगे है.

विला को अभी एक जबकि टोटेनहैम को दो मैच खेलने हैं. लीग की शीर्ष चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं। लीवरपूल की टीम एस्टन विला से 14 अंक आगे तीसरे स्थान पर है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट