Haryana: हरियाणा में सहायक पुलिस उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या
हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की करनाल में मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
चंडीगढ़, 3 जुलाई : हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की करनाल में मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनोज कुमार ने बुधवार को फोन पर बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को मधुबन इलाके में हुई.
उन्होंने बताया कि एएसआई की पहचान संजीव कुमार (40) के रूप में की गयी है जो कुरुक्षेत्र में अपराध शाखा में तैनात थे. पुलिस ने बताया कि कुमार जब अपने घर के समीप टहल रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात हथियारबंद बदमाश आए और उनमें से एक ने एएसआई पर गोली चला दी. यह भी पढ़ें : Bihar: किशनगंज जिले में ‘खेता’ कला को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर हो रही शेरशाहबादी महिलाएं
डीएसपी ने कहा, ‘‘कुमार को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’
संबंधित खबरें
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
Animal Cruelty In Haryana: हरियाणा में होली के जश्न के बीच शर्मनाक हरकत, गाय को जबरन पिलाई शराब, VIDEO देख लोग भड़के
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 'विश्वासघाती' ड्राइवर ही निकला मददगार
Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, कांस्टेबल भर्ती के 5,500 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया
\