एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

देश की खबरें | अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी : गहलोत

जयपुर, 27 फरवरी राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

गहलोत ने शनिवार को अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे किया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल और पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा भी थे।

वहीं मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘इस साल पूरे राज्‍य में अच्छी बारिश हुई है जिससे फसलों को लाभ हुआ है और किसानों की उपज बढ़ने की उम्मीद है। 4-5 जिलों की कुछ तहसीलों में अतिवृष्टि भी हुई है जिससे आमजन को परेशानी हुई है परन्तु ईश्वर की कृपा से यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।’’

उल्‍लेखनीय है कि गहलोत का शुक्रवार को मंडरायल जाने का कार्यक्रम था जिसे खराब मौसम के कारण टाल दिया गया। गहलोत ने शुक्रवार को धौलपुर जबकि बृहस्‍पतिवार को भारी वर्षा से प्रभावित बूंदी, कोटा और बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण किया।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी लेकर फसल, पशुओं तथा सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

राज्‍य में लगातार बारिश, नदियों के उफान पर आने व बांधों के गेट खोले जाने से राज्‍य के कोटा संभाग के अनेक जिलों में इस सप्ताह जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).