देश की खबरें | पीएफआई के कथित सदस्यों को एसटीएफ की हिरासत में सौंपा, जमानत अर्जियों पर सुनवाई बृहस्पतिवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जिला न्यायाधीश ने देशद्रोह के आरोपी पापुलर फ्रण्ट आफ इंडिया (पीएफआई) के चार कथित सदस्यों को पूछताछ के वास्ते 48 घंटे के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंपने की अनुमति दे दी है। वहीं चार में से तीन आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) ने बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जिला न्यायाधीश ने देशद्रोह के आरोपी पापुलर फ्रण्ट आफ इंडिया (पीएफआई) के चार कथित सदस्यों को पूछताछ के वास्ते 48 घंटे के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंपने की अनुमति दे दी है। वहीं चार में से तीन आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) ने बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक मामले) शिवराम सिंह तरकर ने बताया, ‘‘एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राकेश पालीवाल द्वारा जिला न्यायाधीश अदालत में पीएफआई सदस्यों के मामले में पेश की गई अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर ने बुधवार को अगले 48 घंटे के लिए पुलिस ‘कस्टडी रिमांड’ पर एसटीएफ को सौंपने का आदेश दिया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘मोदी वोटिंग मशीन’ और मीडिया से नहीं डरता, विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा: राहुल गांधी.

उन्होंने बताया, ‘‘एसटीएफ को यह रिमांड अनुमति शुक्रवार शाम पांच बजे तक के लिए मिली है।’’

उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने इनमें से तीन आरोपियों अतीकुर्रहमान, मोहम्मद आलम व मसूद अहमद की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन मुकर्रर किया है। उन्होंने बताया कि वहीं चौथे आरोपी कप्पन सिद्दीकी की ओर से ऐसी कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है।

यह भी पढ़े | Delhi: खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट पर पुलिस.

बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी पैरवी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चारों आरोपियों को तब गिरफ्तार किया गया था जब वे उस दलित युवती के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे जिससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। युवती की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\