देश की खबरें | महाराष्ट्र में सत्र शुरू होने के दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र शुरु होने के दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार सितंबर महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र शुरु होने के दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं ।

पटोले ने बताया कि वह बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए विदर्भ में अपने निर्वाचन क्षेत्र गए थे। इसी दौरान उनमें संक्रमण के लक्षण सामने आए ।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने जांच करायी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई ।’’ उन्होंने हाल में संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने को कहा।

विधान भवन के एक अधिकारी ने बताया कि पटोले की अनुपस्थिति में विधानसभा के उपाध्यक्ष राकांपा विधायक नरहरि झिरवाल सदन का कामकाज संचालित करेंगे ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए अधिकारियों ने कई इंतजाम किए हैं ताकि सदस्य संक्रमित नहीं हों और सदन का कामकाज सुचारू रूप से चले।

अधिकारियों ने बताया कि सात सितंबर से शुरू हो रहे सत्र को लेकर विधायकों के लिए एंटीजन जांच जरूरी कर दी गयी है, कोविड-19 के किट भी बांटे जा रहे हैं ओर बैठने की व्यवस्था में बदलाव समेत कुछ अन्य इंतजाम किए गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now