एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के चलते विधानसभा भंग की जा सकती है : संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को संकेत दिया कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के चलते विधानसभा को भंग किया जा सकता है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के चलते विधानसभा भंग की जा सकती है : संजय राउत

मुंबई, 22 जून शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को संकेत दिया कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के चलते विधानसभा को भंग किया जा सकता है।

दरअसल, शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम राज्य विधानसभा को भंग करने की ओर ले जा रहा है।’’

बाद में ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा, ‘‘जब कभी किसी भी राज्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो मैंने देखा है कि विधानसभा को भंग कर दिया जाता है।’’

राउत का यह बयान शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे द्वारा बगावत किए जाने के परिणामस्वरूप राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार के लिए पैदा हुए संकट के बीच आया है।

राउत ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा देंगे।

शिंदे ने कहा है कि उनके समर्थन में 46 विधायक हैं।

उन्होंने एक मराठी टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘मेरे पास दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किए बिना विधानसभा में एक अलग समूह बनाने के लिए शिवसेना विधायकों की आवश्यकता से अधिक संख्या है।’’

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 55 सदस्य हैं।

पार्टी के खिलाफ बगावत कर चुके शिंदे और शिवसेना के विधायकों को लेकर एक चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह असम के गुवाहाटी शहर पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).