विदेश की खबरें | मृत्युदंड नहीं देने की गारंटी मिलने तक असांजे को प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता: ब्रिटेन की अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों का प्रकाशन करने को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई में इसे विकिलीक्स के संस्थापक के लिए एक आंशिक जीत माना जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों का प्रकाशन करने को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई में इसे विकिलीक्स के संस्थापक के लिए एक आंशिक जीत माना जा रहा है।

उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने कहा कि जब तक अमेरिकी अधिकारी इस बारे में और आश्वासन नहीं देते कि असांजे (52) के साथ क्या किया जाएगा वे उन्हें (असांजे को) राहत प्रदान करेंगे।

इस निर्णय का यह मतलब है कि एक दशक से अधिक पुराना यह कानूनी प्रकरण जारी रहेगा।

न्यायाधीश विक्टोरिया शार्प और जेरेमी जॉनसन ने कहा कि यदि अमेरिका कोई आश्वासन नहीं देता है तो वे असांजे को प्रत्यपर्ण के खिलाफ उन आधारों पर अपील की अनुमति देंगे, जिनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन सहित उन्हें मृत्युदंड दिया जा सकना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आश्वासन नहीं दिये जाते हैं तो हम आगे सुनवाई किये बिना अपील करने की अनुमति देंगे।’’

न्यायाधीशों ने कहा कि यदि आश्वासन दिये जाते हैं तो हम दोनों पक्षों को अंतिम फैसला करने से पहले आगे की दलील पेश करने का अवसर देंगे।

न्यायाधीशों ने कहा कि यदि अमेरिका दलीलें पेश करता है तो 20 मई को सुनवाई की जाएगी। हालांकि, अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय में फरवरी में, दो दिनों की सुनवाई के दौरान असांजे के वकील एडवर्ड फिजराल्ड ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारी, असांजे को दंडित करने के लिए उन्हें प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहे हैं।

अमेरिका की सरकार ने कहा है कि असांजे ने गोपनीय सरकारी दस्तावेज चोरी एवं प्रकाशित किये जिसने बेकसूर लोगों के जीवन को जोखिम में डाला।

आस्ट्रेलियाई कंप्यूटर विशेषज्ञ असांजे को विकिलीक्स के जरिये 2010 में हजारों गोपनीय दस्तावेज प्रकाशित करने के आरोपों को लेकर अमेरिका में आरोपित किया गया है।

असांजे की पत्नी और समर्थकों ने कहा है कि एक दशक से अधिक की कानूनी लड़ाई के दौरान उन्हें (असांजे को) शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में सात साल का स्व-निर्वासन और ब्रिटेन की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में गत पांच साल बिताना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\