एजेंसी न्यूज

असम में रेडियो के जरिए होगी नौंवी, दसवीं की कक्षाओं की पढ़ाई

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन मई से आठ मई के बीच पहले चरण में कछार और हैलाकांडी जिले के छात्रों के लिए शिक्षकों द्वारा रिकार्ड किए गए लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे।

असम में रेडियो के जरिए होगी नौंवी, दसवीं की कक्षाओं की पढ़ाई
जमात

गुवाहाटी, एक मई असम की बराक घाटी के शिक्षा अधिकारियों ने आल इंडिया रेडियो के सहयोग से कक्षा नौंवी और दसवीं के छात्रों को रेडियो के माध्यम से पढ़ाने की योजना बनाई है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन मई से आठ मई के बीच पहले चरण में कछार और हैलाकांडी जिले के छात्रों के लिए शिक्षकों द्वारा रिकार्ड किए गए लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे।

बराक घाटी में करीमगंज जिला भी है लेकिन इसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।

हैलाकांडी में स्कूलों के निरीक्षक राजीव कुमार झा ने कहा, ‘‘ शैक्षिक प्रसार के जरिए छात्र अपने घर बैठे रेडियो के माध्यम से सीख पाएंगे। इस पहल का मकसद लॉकडाउन के दौरान छात्रों तक पहुंचना है।’’

उन्होंने बताया कि अमस माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश पर उन छात्रों के लिए रेडियो कक्षाएं शुरू की जाने की योजना बनाई गई, जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है।

उन्होंने कहा कि कछार और हैलाकांडी जिले से शिक्षकों का चयन किया गया है, जो आने वाले रविवार से शुक्रवार तक नौंवी और 10वीं की कक्षाओं के छात्रों को पाठ्यक्रम के तहत रेडियो के जरिए पढ़ाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).