देश की खबरें | असम ने तरुण गोगोई को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में राजनीतिक और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें राज्य का ‘‘सामाजिक एवं राजनीतिक अभिभावक’’ करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी/मुंबई, 23 नवंबर असम में राजनीतिक और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें राज्य का ‘‘सामाजिक एवं राजनीतिक अभिभावक’’ करार दिया।

राज्य के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गोगोई को दूरद्रष्टा और असाधारण व्यक्ति करार दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine: ऑक्सफोर्ड वैक्‍सीन के नतीजे की सफलता पर अदार पूनावाला उत्साहित, बोले- जल्द सभी के लिए उपबल्ध होगा टीका.

सरमा पहले कांग्रेस में ही थे और गोगोई के तीनों कार्यकाल में वह मंत्री रहे।

उन्होंने कहा कि गोगोई के निधन से असम की राजनीति में एक शून्य पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल के मालदा में गंगा में नाव हादसे में डूबे 8 में से 6 लोगों को बचाया गया, दो अभी भी लापता: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि गोगोई का निधन उनके लिए निजी क्षति है।

एआईयूडीएफ के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य बदरुद्दीन अजमल ने गोगोई को माटी का सच्चा पुत्र बताया और कहा कि वह आधुनिक असम के शिल्पकार थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने कहा गोगोई के निधन से पार्टी ‘‘अभिभावक रहित’’ हो गई है।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरोदोलोई, असम के कृषि मंत्री एवं असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, वन मंत्री परिमल शुक्लवैद्य तथा अन्य मंत्रियों-नबा कुमार डोले, केशब महंत, पिजुश हजारिका, प्रमिला रानी ब्रह्म और चंदन ब्रह्म ने भी गोगोई के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

असम पुलिस एवं अन्य कई संगठनों से जुड़े लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।

उधर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक जताया।

एक शोक संदेश में कोश्यारी ने कहा कि गोगोई पूर्वोत्तर राज्य के एक सफल मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता थे।

शरद पवार ने कहा कि गोगोई के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें