देश की खबरें | असम भर्ती घोटाला : मुख्य आरोपी दीबान डेका ने किया आत्मसमर्पण, भाजपा ने किया निष्कासित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक एवं भाजपा नेता दीबान डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पार्टी ने बृहस्पतिवार को उन्हें निष्कासित कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, एक अक्टूबर असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक एवं भाजपा नेता दीबान डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पार्टी ने बृहस्पतिवार को उन्हें निष्कासित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेका और पूर्व डीआईजी पी.के. दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे। उन्होंने बुधवार रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया, इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया है।

डेका को कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें गुवाहाटी नगर पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में पांच दिनों के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस जाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, आरोपियों को फांसी देने की मांग.

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया।

डेका ने फेसबुक पर खुद की पहचान भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में बताई है और उन्होंने 2011 का असम विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और वह 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रहे थे।

असम पुलिस में नि:शस्त्र उप निरीक्षकों की भर्ती के लिये हो रही लिखित परीक्षा 20 सितंबर को रद्द कर दी गई थी, जब उसका पर्चा सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।

उनकी गिरफ्तारी के साथ ही अभी तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी ‘‘नैतिक जिम्मेदारी’’ लेते हुए असम राज्य स्तर पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने 27 सितम्बर को इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस ने डेका और दत्ता दोनों के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी कर उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

पूर्व डीआईजी का अब भी पता नहीं चल पाया है। उनके भारत-नेपाल सीमा के पास कहीं होने का संदेह है।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\