देश की खबरें | असम के नेताओं और खिलाड़ियों ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के नेताओं और खेल जगत की हस्तियों ने मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गुवाहाटी, 19 जून असम के नेताओं और खेल जगत की हस्तियों ने मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल जगदीश मुखी ने एक बयान में कहा, “मिल्खा सिंह का निधन खेल जगत के लिए बड़ा नुकसान है। यह अत्यंत दुखद है। मुझे उनके निधन का समाचार पाकर बहुत दुख हुआ।”

उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है उसे भरा नहीं जा सकेगा और “उड़न सिख” सदा लोगों की यादों में बसे रहेंगे। मुखी ने कहा, “महान खिलाड़ी का व्यक्तित्व युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा, “उड़न सिख कप्तान मिल्खा सिंह के निधन से दुःखी हूं। उनकी उपलब्धियों से न केवल भारत को गर्व हुआ बल्कि खिलाड़ियों की आगामी पीढ़ी को भी प्रेरणा मिली। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।”

अंतरराष्ट्रीय धाविका हिमा दास ने ट्वीट किया, “एशियाई खेलों में विश्व चैंपियनशिप अंडर 20 जीतने के बाद मुझे याद है कि मिल्खा सिंह सर ने फोन किया था। उन्होंने कहा कि हिमा मेहनत करती रहो तुम्हारे पास पर्याप्त समय है और तुम विश्व स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकती हो।”

ओलंपिक बॉक्सर लवलीना बोर्गोहैन ने भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी महान एथलीट के निधन पर उन्हें याद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\