देश की खबरें | असम: सात महीने बाद पुनः खोला गया काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण सात महीने तक बंद रहने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) को बुधवार को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केएनपी को पुनः खोलने की औपचारिकता निभाई और उम्मीद जताई कि महामारी के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए राज्य के पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवन मिलेगा।

यह भी पढ़े | EC ने ‘आइटम’ वाले बयान पर कमलनाथ से मांगा 48 घंटे में जवाब.

हर साल मानसून के दौरान जब राज्य में बाढ़ आती है तब उद्यान को अप्रैल के अंत से पांच महीने के लिए बंद कर दिया जाता है।

इस वर्ष लॉकडाउन लागू होने के कारण मार्च में उद्यान को बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक Mahesh Negi के खिलाफ यौन शोषण का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारियों से मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट.

सोनोवाल ने कहा कि काजीरंगा में और इसके आसपास बेरोजगार युवाओं को पर्यटन संबंधी गतिविधियों से फिर से रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण आर्थिक संकट की मार झेल रहे जीप सफारी से जुड़े लोगों को राज्य सरकार ने एक बार की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिए राज्य सरकार भविष्य में ऐसे और कदम उठाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)