देश की खबरें | असम के पत्रकार दिलवर हुसैन जमानत पर रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पत्रकार दिलवर हुसैन मजूमदार को शनिवार को न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। इससे एक दिन पहले अदालत ने उन्हें दूसरे मामले में जमानत दी थी। मजूमदार के वकील ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 29 मार्च असम के पत्रकार दिलवर हुसैन मजूमदार को शनिवार को न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। इससे एक दिन पहले अदालत ने उन्हें दूसरे मामले में जमानत दी थी। मजूमदार के वकील ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उन्हें किसी पत्रकार द्वारा उनके खिलाफ लिखने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर कोई पत्रकार ‘‘अन्य गतिविधियों में संलिप्त है, तो कानून सभी के लिए समान है।’’

शर्मा ने हाल में दावा किया था कि सरकारी मानदंडों के अनुसार मजूमदार ‘‘मान्यता प्राप्त’’ पत्रकार नहीं हैं।

मजूमदार को सबसे पहले मंगलवार आधी रात को गुवाहाटी पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जब वह असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को कवर करने गए थे।

इस मामले में मजूमदार को बुधवार को जमानत दे दी गई थी, लेकिन अगले दिन बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा दर्ज कराए गए दूसरे मामले में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार पर बैंक के मूल्यवान दस्तावेज चुराने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

मजूमदार के वकील ने बताया कि डिजिटल पोर्टल ‘द क्रॉस करंट’ के मुख्य संवाददाता को दूसरे मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गई और कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें आज न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया।

गुवाहाटी प्रेस क्लब के सहायक महासचिव मजूमदार की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों और अन्य संगठनों ने देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया था।

प्रेस की स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के खिलाफ शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए गए, जिनमें कांग्रेस, रायजोर दल और वामपंथी दलों के एक समूह ने भी प्रदर्शन किए।

विपक्षी दलों द्वारा गुवाहाटी समेत कई जगहों पर मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता एक सम्मानित पेशा है और उन्हें किसी पत्रकार द्वारा उनके खिलाफ लिखे जाने से कोई परेशानी नहीं है।

शर्मा ने कहा, ‘‘वर्ष 2001 में जब मैं पहली बार मंत्री बना था, तब से मेरे खिलाफ बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन मैं उन पत्रकारों से मिलने जाता हूं जो मेरे खिलाफ लिखते हैं और बीमारी या किसी भी अन्य समस्या के मामले में उनका साथ देने की कोशिश करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई पत्रकार अन्य गतिविधियों में संलिप्त होता है, तो कानून सभी के लिए समान है। अगर, मुख्यमंत्री के रूप में, कल मैं किसी और की जमीन हड़पता हूं, तो मुझे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून सभी के लिए समान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\