देश की खबरें | अगले दो महीने में 22 हजार सरकारी नौकरियों का विज्ञापन देगी असम सरकार : हिमंत विश्व शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत ‍विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत मौजूदा सरकार में सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती की योजना के तहत अगले दो महीने के भीतर 22 हजार पदों के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।

गुवाहाटी, चार सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत ‍विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत मौजूदा सरकार में सरकारी पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती की योजना के तहत अगले दो महीने के भीतर 22 हजार पदों के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।

एक आधिकारिक समारोह में शर्मा ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत श्रेणी-3 और श्रेणी-4 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पिछली असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) के 514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

शर्मा ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक कुल 87,402 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ''एक से दो महीने के भीतर अन्य 22 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। इस कदम से भर्तियों की कुल संख्या पहले के वादे से कहीं अधिक हो जाएगी।''

भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था।

शर्मा ने कहा कि असम के बेरोजगार युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के फैसले को राज्य मंत्रिमंडल ने 2021 में अपनी पहली बैठक में ही मंजूरी प्रदान कर दी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के कारण प्रक्रिया में देरी हुई।

उन्होंने कहा, ''कोविड-19 के प्रसार में कमी के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई और राज्य में मौजूदा सरकार के दूसरे साल के कार्यकाल तक लगभग 86,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम पूरा किया गया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू