देश की खबरें | स्कूली छात्राओं के लिए 100 रुपये प्रतिदिन की योजना शुरू करेगी असम सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी तरह की पहली पहल के तहत स्कूल जाने वाली प्रत्येक बालिका को कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये मिलेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, चार जनवरी असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी तरह की पहली पहल के तहत स्कूल जाने वाली प्रत्येक बालिका को कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रतिदिन 100 रुपये मिलेंगे।

सरमा ने रविवार को शिवसागर में कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार राज्य बोर्ड से कक्षा 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रज्ञान भारती योजना के तहत 22,000 दोपहिया वाहन वितरित कर रही है।

राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए 144.30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान महीने के अंत तक 100 रुपये प्रतिदिन की योजना शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने इसके क्रियान्वन पर सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभावों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी छात्राओं को स्कूटर मुहैया कराएगी, जो राज्य बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं, भले ही यह संख्या एक लाख के पार हो जाए।

उन्होंने कहा कि 2018 और 2019 में प्रथम श्रेणी में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को भी स्कूटर प्रदान किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं के बैंक खातों में जनवरी के अंत तक 1,500 रुपये और 2,000 रुपये की राशि जमा की जाएगी जिससे उन्हें किताब और अन्य अध्ययन सामग्री खरीदने में मदद मिल सके।

मंत्री ने आगे कहा कि दोनों वित्तीय प्रोत्साहत योजना पहले पिछले साल ही शुरू की जानी थी लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण इसमें देरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज