देश की खबरें | असम सरकार ने मणिपुर में हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार ने इस साल जून में पड़ोसी राज्य माणिपुर में हुए भूस्खलन में मरने वाले मोरीगांव जिले के 16 लोगों के परिजनों को रविवार को वित्तीय सहायता प्रदान की।

मोरीगांव (असम), 21 अगस्त असम सरकार ने इस साल जून में पड़ोसी राज्य माणिपुर में हुए भूस्खलन में मरने वाले मोरीगांव जिले के 16 लोगों के परिजनों को रविवार को वित्तीय सहायता प्रदान की।

पीड़ितों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने के लिए जिले के लाहोरीघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें घटना में घायल हुए लोगों को भी राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी गई।

गौरतलब है कि 30 जून को पड़ोसी राज्य के नोने जिले में जब भूस्खलन हुआ, तब वहां रेल यार्ड का निर्माण चल रहा था और उसमें असम के मोरीगांव जिले के 21 लोग काम कर रहे थे।

इस हादसे में मोरीगांव के 16 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए थे।

कैबिनेट मंत्री चंद्रमोहन पटवारी और पीजूष हजारिका ने औपचारिक रूप से मृतकों के परिजन और घायलों को चेक सौंपे।

हादसे में मरने वाले प्रत्येक मजदूर के परिवार को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now