देश की खबरें | मनमोहन सिंह के निधन पर असम सरकार ने सात दिन के शोक की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन होने पर सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, 27 दिसंबर असम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन होने पर सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य सरकार के सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राजकीय शोक 26 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के सम्मान में, असम सरकार 26 दिसंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक सात दिन का राजकीय शोक मनाएगी। इस अवधि के दौरान राज्य सरकार के सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए जाएंगे।”
भारत के आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
पूर्व प्रधानमंत्री सिंह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सदस्य रहे।
गुवाहाटी में उनका आवासीय पता सरूमोटोरिया इलाके में असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के घर में किराए का भूतल अपार्टमेंट था।
सैकिया के बेटे और असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए बेलगाम से दिल्ली जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और असम के अन्य राजनीतिक नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

