एजेंसी न्यूज

Assam Floods Update: 12 और व्यक्तयों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित; ब्रह्मपुत्र, बराक नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं.

Assam Floods Update: 12 और व्यक्तयों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित; ब्रह्मपुत्र, बराक नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी
Assam Flood (Photo Credit : Twitter)

गुवाहाटी, 23  जून : असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं. अधिकारियों ने बताया कि राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है.

उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़ें : बढ़ते कोविड मामलों पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज समीक्षा बैठक करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि बराक घाटी के तीन जिलों... कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में हालत अभी भी गंभीर है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जिसके कारण 54,57,601 लोग बाढ़ की चपेट में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).