देश की खबरें | असम कांग्रेस ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी के लिए विजय शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की असम इकाई ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गुवाहाटी, 16 मई कांग्रेस की असम इकाई ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कर्नल कुरैशी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।

पार्टी के नागरिक एवं सामाजिक संपर्क प्रकोष्ठ ने दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विपक्षी पार्टी ने कहा कि विजय शाह की टिप्पणी से न केवल ‘‘लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि देश में नाराजगी भी है।’’

पार्टी नेता बंदीप दत्ता ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के किसी भी अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी टिप्पणियों से हमारे बलों का मनोबल कमजोर होगा।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश सशस्त्र बलों के समर्थन में एकजुट है, एक मंत्री की ऐसी टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\