देश की खबरें | कृषि कानूनों के विरूद्ध राजभवन की ओर मार्च कर रहे असम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को राजभवन की ओर जा रहे कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 16 जनवरी नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को राजभवन की ओर जा रहे कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये अन्य नेताओं में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया, उपनेता रकीबुल हुसैन, लोकसभा के सदस्य गौरव गोगोई, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खालिक शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने ‘किसान विरोधी काले कानूनों’ को वापस लेने की मांग और कथित महंगाई को लेकर यहां ‘राजभवन घेराव’ कार्यक्रम आयोजित किया था।

इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में किसान मुद्दा अहम चुनावी एजेंडा रहने की संभावना है।

पार्टी ने अंबारी गोलचक्कर पर बैठक की थी और उसके बाद पार्टी नेताओं ने राजभवन की ओर मार्च शुरू किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने जरूरी अनुमति नहीं ली थी लेकिन बोरा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला प्रशासन से इजाजत मिली हुई थी।

पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और फिर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\