देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को लेकर अधीर रंजन पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘‘आदिवासियों की गरिमा और महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला’’ है।

गुवाहाटी (असम), 29 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘‘आदिवासियों की गरिमा और महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला’’ है।

चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ शब्द का उपयोग किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ कांगेस सांसद अधीर रंजन की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर की गई टिप्पणी न केवल भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान तथा भारतीय राजव्यवस्था की मर्यादा पर भी हमला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसकी निंदा करता हूं।’’

लोकसभा सांसद चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया, जिसे लेकर भाजपा ‘‘तिल का ताड़’’ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों’’ से माफी नहीं मांग सकते।

अधीर की टिप्पणी को एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्वारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\