देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

शर्मा ने प्रधानमंत्री को कामाख्या गलियारा परियोजना की आधारशिला रखने, जोरहाट में बीर लाचित बोड़फुकन की भव्य प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करने और दो मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन और आधारशिला रखने के लिए असम आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके निरंतर मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया और जन-समर्थक कार्यक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी दी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को असम आने और कामाख्या गलियारा परियोजना की आधारशिला रखने, जोरहाट में बीर लाचित की भव्य प्रतिमा समर्पित करने, तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने का निमंत्रण देना उनके लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैंने 2024 में असम व्यापार सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लिया। हमारा उद्देश्य इसे निजी निवेश आकर्षित करने और हमारी आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए एक मंच के रूप में स्थापित करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\