देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने संगम में लगाई डुबकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने भी परिवार के साथ संगम में स्नान किया।

महाकुंभ नगर (उप्र), 21 फरवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने भी परिवार के साथ संगम में स्नान किया।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, संगम स्नान के बाद असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी संगम केवल नदियों का संगम नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था, अध्यात्म और विरासत का महासंगम है।

उन्होंने महाकुंभ को मानव और महादेव के बीच एक दिव्य सेतु बताते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमरता का प्रतीक है। यह आयोजन सिद्ध करता है कि सनातन केवल अतीत ही नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य भी है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पाटिल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है और यहां आकर भारतीय संस्कृति की दिव्यता और भव्यता का साक्षात दर्शन हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\