देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री और नॉर्वे की राजदूत ने भविष्य में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारत में यूरोपीय देश नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के बीच हुई बैठक में हरित ऊर्जा से लेकर टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) तक विभिन्न क्षेत्रों में असम तथा नॉर्वे के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई।

गुवाहाटी, 25 अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारत में यूरोपीय देश नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के बीच हुई बैठक में हरित ऊर्जा से लेकर टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) तक विभिन्न क्षेत्रों में असम तथा नॉर्वे के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई।

राज्य के दौरे के बीच स्टेनर ने बृहस्पतिवार शाम असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने जैव रिफाइनरी, हरित अमोनिया आदि जैसे साझा हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की। हरित ऊर्जा और अन्य उभरते क्षेत्रों में नॉर्वे तथा असम के बीच संभावित सहयोग की संभावना तलाशी।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि चर्चा में जैव-रिफाइनरी, हरित अमोनिया और एसएएफ जैसे आपसी हित के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

शर्मा ने असम की हरित ऊर्जा पहल का जिक्र किया और नॉर्वे के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की

राजदूत स्टेनर ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये भविष्य में सहयोग को लेकर रुचि व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्थक बैठक के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद। हम साझा हितों के क्षेत्रों में भविष्य में होने वाली वार्ताओं के लिए तत्पर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी