देश की खबरें | असम: घरेलू सहायिका के साथ ‘‘मारपीट’’ के आरोप में पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
गुवाहाटी, 27 अगस्त असम पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चरायदेव के खिलाफ उनकी घरेलू सहायिका ने शनिवार को ये आरोप लगाए।
घरेलू सहायिका ने शिवसागर जिले के नाजिरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उसके नियोक्ता ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया, जिसके लिए वह लगभग पांच महीने से काम कर रही थी।
पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘एक सेवारत पुलिस अधिकारी की ओर से घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। नाजिरा में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। असम पुलिस मुख्यालय ने आरोप की जांच के आदेश दिए हैं।’’
महिला को पुलिस तक पहुंचाने में मदद करने वाले ‘असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ ने मामले की सही जांच तथा पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)