एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। हालांकि, उन्होंने यह अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि भाजपा कितनी सीटें जीत सकती है।

देश की खबरें | असम भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी : हिमंत

मोरीगांव, 24 जनवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। हालांकि, उन्होंने यह अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि भाजपा कितनी सीटें जीत सकती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 14 लोकसभा सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी, जो पूर्वोत्तर राज्य में उसका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

यहां पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से शर्मा ने कहा, “यहां चर्चा पूरी तरह चुनाव केंद्रित नहीं थी। लेकिन जब संगठन को मजबूत करने की बात होती है तो चुनाव का मुद्दा भी आ जाता है।”

अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “पार्टी का अपना आकलन होगा, मेरा अपना। यह (परिणाम) पहले से बेहतर होगा।”

राज्य में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इस बारे में भविष्यवाणी करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव की हवा अभी तक नहीं चली है। इस समय किसी संख्या को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना अच्छा नहीं है।”

राज्य कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के नियमों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के 15 दिनों के भीतर आयोजित की गई।

शर्मा ने कहा, “राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चर्चाओं और फैसलों पर चर्चा की गई ताकि इन्हें मतदान केंद्र स्तर (बूथ स्तर) तक ले जाया जा सके।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).