असम BJP के विधायक शिलादित्य देव छोड़ेंगे पार्टी, नेताओं पर लगाया गुटबाजी का आरोप
असम बीजेपी के विधायक शिलादित्य देव ने रविवार को उपेक्षा और नेताओं पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी छोड़ देंगे लेकिन स्पष्ट किया कि वह किसी और दल में नहीं जायेंगे. उन्होंने होजाई में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अगले साल विधानसभा चुनाव तक बतौर विधायक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.
गुवाहाटी, 13 जुलाई: असम बीजेपी के विधायक शिलादित्य देव (Shiladitya Dev) ने रविवार को उपेक्षा और नेताओं पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी छोड़ देंगे लेकिन स्पष्ट किया कि वह किसी और दल में नहीं जायेंगे. उन्होंने होजाई में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अगले साल विधानसभा चुनाव तक बतौर विधायक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. वह विभिन्न मुद्दों पर आपत्तिजनक बयान देकर बराबर सुर्खियों में रहे हैं.
उन्होंने कहा, "मैं 30 सालों से बीजेपी में हूं. लेकिन आजकल हम जैसे लोगों का कोई महत्व नहीं है. कोई नहीं कह सकता कि मुझे मंत्री बनाये जाने के लिए मैंने कभी लामबंदी की. मैंने 17 सालों तक दिल्ली में काम किया और मंत्रालय में भी."
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी BJP में शामिल, विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
उन्होंने कहा, "लेकिन आज स्थिति पैदा की जा रही है कि हमें (राजनीतिक रूप से) समाप्त कर दिया जाए. ऐसे में बेहतर है कि मैं अपनी प्रतिष्ठा के साथ चला जाऊं. अपने शुभेच्छुओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मैं 14 जुलाई से बीजेपी से सेवानिवृत्त हो जाऊंगा लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

