Assam: भाजपा ने पार्टी के आठ मोर्चों के प्रमुखों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ इकाइयों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की. यह नियुक्तियां लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं.
गुवाहाटी, 25 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ इकाइयों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की. यह नियुक्तियां लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं.
सैकिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की स्वीकृति से भाजपा की असम इकाई ने आठ मोर्चों के नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. सभी को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई.” नव नियुक्त अध्यक्षों में नीलिमा देवी को महिला मोर्चा, राकेश दास को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. सुभाष दत्ता को ओबीसी मोर्चा, नबारुण मेधी को अनुसूचित जाति मोर्चा, होरेन सिंह बे को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है. यह भी पढ़ें : अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू लद्दाख में दलाई लामा की आध्यात्मिक सभा में शामिल हुए
किसान मोर्चा का नेतृत्व पंजक बोरबोरा करेंगे, जबकि सैंटिउसे कुजिर को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष और दुलेन नायक को चाय जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा, “हमारे नये मोर्चा अध्यक्षों को मेरी शुभकामनाएं. हमें आशा है कि आप असम की जनता की सेवा में मोर्चों की भूमिका को और प्रभावी बनाएंगे.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

