गुवाहाटी, 28 मई असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने गुवाहाटी में पानी की पाइपलाइन फटने का शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया। पानी की पाइपलाइन में हुए विस्फोट की इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
आयोग के सदस्य सतनौ भराली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आयोग ने कामरूप मेट्रो जिला मजिस्ट्रेट को जांच करने और जल्द से जल्द एएचआरसी को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को गुवाहाटी के खरगुल इलाके में पाइप फटने के वास्तविक कारण का पता नहीं चला है और जिलाधिकारी को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए।
भराली ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट में मरने वालों और घायलों के नाम तथा पते का उल्लेख करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसमें उन लोगों के नाम और पते भी शामिल होने चाहिए जिनके वाहन, घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पानी के तेज बहाव के कारण कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY