देश की खबरें | असम: आठ आदिवासी संगठनों के 1100 सदस्यों ने अपने हथियार सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र और असम सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले आठ आदिवासी विद्रोही संगठनों के कुल 1100 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को अपने हथियार सौंप दिये।

गुवाहाटी, छह जुलाई केंद्र और असम सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले आठ आदिवासी विद्रोही संगठनों के कुल 1100 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को अपने हथियार सौंप दिये।

प्रत्येक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां एक समारोह में अपने हथियार सौंपे।

इन संगठनों द्वारा सौंपे गये 300 से अधिक इन हथियारों में एके सीरीज की राइफल, लाइट मशीनगन और अन्य हथियार शामिल हैं। समारोह स्थल पर 200 से अधिक हथियार प्रदर्शित भी किए गए।

इस अवसर पर आदिवासी कल्याण एवं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।

केंद्र और असम सरकार के साथ हुए शांति समझौते के तहत ही पिछले साल सितंबर में इस परिषद का गठन किया गया था ताकि 2016 से शिविरों में रह रहे आदिवासी संगठनों के सदस्यों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

आदिवासी संगठनों के इन समूहों ने 2016 से ही संघर्ष विराम किया हुआ है।

इन संगठनों में ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी (एएएनएलए), एएएनएलए (एफजी), बिरसा कमांडो फोर्स (बीसीएफ), बीसीएफ (बीटी), संथाल टाइगर फोर्स, आदिवासी कोबरा मिलिटेंट ऑफ असम (एसीएमए), एसीएमए (एफसी) और आदिवासी पीपुल्स आर्मी (एपीए) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू